सदर: ग्राम प्रधान पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई न होने से ग्रामीण परेशान
Sadar, Allahabad | May 19, 2026
विकास खंड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत पिलखिनी में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। गांव के ही एक निवासी भोला शंकर मिश्रा ने ग्राम प्रधान शशिकला मिश्रा और संबंधित सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित भोला शंकर मिश्रा ने आरोप लगाया है