आगर-मालवा जिले की 1 लाख 17 हजार 246 लाड़ली बहनों को इस माह कुल 17 करोड़ 23 लाख 12 हजार 800 रुपए की राशि अंतरित की गई। जिलेभर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में देखा गया, जहाँ महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। लाभार्थी बहनों ने योजना की बढ़ी हुई राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।