कोल: महाराणा प्रताप की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने पर फूटा क्षत्रिय महासभा का गुस्सा, ADM सिटी को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | May 5, 2024 मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में अलीगढ़ में क्षत्रिय महासभा का गुस्सा फूट पड़ा है। मैनपुरी में हुई घटना के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन रविवार को ADM सिटी अमित भट्ट को सौंपा और कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कड़ी कार्रवाई न होने पर क्षत्रिय महासभा ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की बात कही है।