Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

🔳सुमन स्व-सहायता समूह ने संभाली निटर्रा की शासकीय उचित मूल्य दुकान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम 🔳कटनी- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहें हैं। इसी क्रम में ग्राम निटर्रा में अब शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन सुमन स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के साथ आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा। ग्राम निटर्रा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बड़गांव के शाखा प्रबंधक अजीत सिंह, एसबीआई देवगांव के फील्ड ऑफिसर अभिमन्यु सिंह, व्यक्तिगत ऋण एवं मुद्रा योजना प्रभारी शोभित, एसबीआई बड़गांव से राम सुजान चौधरी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड रीठी के विकासखंड प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र कुमार जैन एवं जानकी शरण शिवहरे ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर दुकान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्व सहायता समूह की सदस्यों को उचित मूल्य दुकान के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही दुकान के विधिवत संचालन, उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर महिला शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की प्रबंधक निर्मला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रजनी लोधी सहित विभिन्न ग्रामों के स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठनों के पदाधिकारी, सीएलएफ पदाधिकारी, कृषि सखियां, बैंक सखियां, पशु सखियां, पोषण सखियां, उद्यम सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुमन स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रोशनी विश्वकर्मा एवं सचिव विनीता विश्वकर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रवीणा तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन के बाद स्व सहायता समूह की सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

34 views | Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

कटनी में झमाझम बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कटनी में झमाझम बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Katni Nagar, Katni | Aug 14, 2026

🔳हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

🔳कटनी  - कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (स्वशासी), कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरुवार को ‘हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपनी भावनाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 🔳कटनी - कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (स्वशासी), कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरुवार को ‘हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपनी भावनाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

🔳सुमन स्व-सहायता समूह ने संभाली निटर्रा की शासकीय उचित मूल्य दुकान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम 🔳कटनी- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहें हैं। इसी क्रम में ग्राम निटर्रा में अब शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन सुमन स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के साथ आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा। ग्राम निटर्रा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बड़गांव के शाखा प्रबंधक अजीत सिंह, एसबीआई देवगांव के फील्ड ऑफिसर अभिमन्यु सिंह, व्यक्तिगत ऋण एवं मुद्रा योजना प्रभारी शोभित, एसबीआई बड़गांव से राम सुजान चौधरी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड रीठी के विकासखंड प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र कुमार जैन एवं जानकी शरण शिवहरे ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर दुकान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्व सहायता समूह की सदस्यों को उचित मूल्य दुकान के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही दुकान के विधिवत संचालन, उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर महिला शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की प्रबंधक निर्मला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रजनी लोधी सहित विभिन्न ग्रामों के स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठनों के पदाधिकारी, सीएलएफ पदाधिकारी, कृषि सखियां, बैंक सखियां, पशु सखियां, पोषण सखियां, उद्यम सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुमन स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रोशनी विश्वकर्मा एवं सचिव विनीता विश्वकर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रवीणा तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन के बाद स्व सहायता समूह की सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी - Katni News