इटावा: इकदिल इलाके के कांकरपुरा गांव के पास भोगनीपुर नहर में नग्न अवस्था में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Apr 30, 2026 इकदिल के ग्राम काकरपुर में गुरुवार की सुबह क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अर्ध निर्मित भोगनीपुर निचली गंगा नहर के पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता देखा गया। नग्न अवस्था में मिले शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही