करनाल: पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाए अधिकारी, हर गांव पर बारीकी से नजर रखें : डीसी उत्तम सिंह
Karnal, Karnal | Sep 24, 2024 करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि धान की फसल कटाई के दौरान पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। जिला में एक भी ऐसी घटना न हो। उन्होंने कहा कि इस काम में लगे सभी कर्मचारी फील्ड में उतरें और बारीकी से नजर रखते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें। डीसी उत्तम सिंह मंगलवार को लघु सचिवालय में संबोधित कर रहे थे।