#एसपी #बलिया ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन भर्ती परीक्षा के दिए निर्देश
#बलिया,09जून।।
#यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
एसपी ने मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज बलिया समेत अन्य परीक्षा केंद्रों और ट्रेजरी में बने कंट्रोल रूम का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि परीक्षा निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ब्रीफ कर दिया गया है। सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पूर्व में परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे अभियुक्तों पर सतर्क नजर रखें।
परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। भर्ती बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों से ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अवगत कराया जा चुका है।
#spballia