हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग ने गौसेवा कर्मियों को तिलकुट-चूड़ा दिया
हजारीबाग यूथ विंग ने गौसेवा कर कर्मियों को तिलकुट-चूड़ा दिया मकर संक्रांति पर हजारीबाग यूथ विंग ने हजारीबाग गौशाला परिसर में गौसेवा की और गौशाला कर्मियों को तिलकुट-चूड़ा भेंट किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा उपस्थित रहे।उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है!