जहानाबाद के खपरा मोड़ पर दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दुर्गेश कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल दुर्गेश कुमार को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल लखाबर गांव के रहने वाले हैं।