जहानाबाद: एरकी गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जहानाबाद के एरकी गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद नगर थाने की पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है। मृतक जहानाबाद के एरकी गांव निवासी गरीवन यादव के 28 वर्षीय पुत्र मनीष यादव उर्फ मनीष कुमार थे। जिनके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।