लातेहार: लातेहार ज़िला कार्यालय में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया
लातेहार: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय लातेहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को याद किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।