चुरचु: मनरेगा कानून वापस लेने के लिए आंदोलन तेज़ करने का निर्णय
मनरेगा कानून वापस करने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा जिला कमेटी की जीबी बैठक वनजारी यादव धर्मशाला में आयोजित की गई। इस दौरान केंद्र सरकार से मनरेगा कानून वापस करने के सवाल पर आंदोलन तेज करने, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को आंदोलन तेज करो का नारा बुलंद करने पर विमर्श कर निर्णय लिए गए।