गुलाना: सुंदरसी में स्कूल मैदान से बाइक हुई चोरी, प्रकरण दर्ज
सुंदरसी में स्कूल मैदान में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में मोटरसाइकिल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोर और मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है। सुंदरसी थाना पुलिस से शुक्रवार श्याम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपाल राजपूत निवासी खड़ी डोडिया ने शिकायत दर्ज कराई है।