सदर: कैसरबाग पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया, दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 13, 2026 लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम और इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के एक ई-रिक्शा के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरु गोविंद सिंह मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।