रानीगंज: गनई डीह गांव में चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक की हालत गंभीर
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गनई डीह गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब दरवाजे के सामने लघुशंका करने से रोकने पर नशे में धुत युवकों ने चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।गांव निवासी राम अधार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही राजबहादुर यादव की