रामगंजमण्डी: पुलिस ने चेचट में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी का निकाला जुलूस, अपराधियों को चेतावनी देने के लिए की गई कार्रवाई
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी का चेचट की सड़कों पर जुलूस निकाला। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियो को चेतावनी देने के लिए की गई। आरोपी सूरजमल गुर्जर 13 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म का दोषी है। जिसने 21 फरवरी की रात को नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।