होशंगाबाद नगर: जगदीश मंदिर धर्मशाला में भंडारी के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक, प्रसादी ग्रहण की
रविवार को नर्मदापुरम स्थित जगदीश धर्मशाला में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता रोहना निवासी जीवन सिंह राजपूत द्वारा किया गया था। इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की तथा भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।