लखनपुर: ग्राम गोरता मुख्यमार्ग में पेट्रोल टैंकर वाहन को रुकवा कर चालक के साथ गाली-गलौज कर की गई मारपीट
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरता मुख्य मार्ग में शुक्रवार की शाम स्कूटी सवार तीन लोगों ने पेट्रोल टैंकर वाहन को रुकवा कर चालक के साथ गाली गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।वहीं चालक की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में विजय राजवाड़े संजय साहू प्रदीप रजवाड़ों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।