#बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक घायल, सभी हायर सेंटर रेफर
#श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार को नेशनल हाईवे-11 पर यूथ कांग्रेस कार्यालय के सामने एक स्लीपर बस और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं तथा स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों की मदद से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस व बोलेरो को हाईवे से हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-11 पर यातायात प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Bikaner, Bikaner | Jul 19, 2026