नदबई: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला की हुई मौत
नदबई रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से महिला ट्रेन और प्लटेफॉर्म के बीच फंस गई। इतने में ट्रेन चलने लगी। महिला की चीख-पुकार सुन ट्रेन रुकवाई गई, करीब 10 मिनट तक रेस्क्यू चला और महिला को बाहर निकाला गया। घटना में महिला का एक हाथ बुरी तरह कुचल गया। साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर भी चोटें आई। आखिरकार महिला की मौत हो गई।