बनमनखी: पंचायत सहयोग शिविर में 99 आवेदन प्राप्त, 37 का मौके पर हुआ निष्पादन
बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के कचहरी बलुआ पंचायत सरकार भवन में बुधवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि थे। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बीस सूत्री उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित