टीकमगढ़: कंट्रोल रूम: पुलिस अधीक्षक ने आरक्षकों को स्वयं रैंक लगाकर दी बधाई: पुलिस परिवार में खुशी का माहौल
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि को यादगार बनाने के उद्देश्य से आज दिन सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से सभी आरक्षकों को प्रधान आरक्षक की रैंक लगाकर सम्मानित किया तथा उनका मुंह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।