फतुहा: सब्बलपुर सिक्स लेन पुल पर रेलिंग से मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Fatwah, Patna | May 21, 2026 सबलपुर सिक्स लेन पुल के फुटपाथ पर पिलर संख्या 8 के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। नदी और रुस्तमपुर थाना की पुलिस पहुंची है। सीमांकन के अनुसार रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। इसलिए रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि प्रेम प्रसंग मे युवक की हत्या हुई है। क्योंकि युवक का गुप्तांग कटा है।