अंबेडकरनगर में देर रात बड़ा सड़क हादसा 🚨
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ पुल के पास दूध से लदी पिकअप और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मौजूद गहरे गड्ढे के कारण इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को पट्टी चौराहे पर पकड़ लिया है।
क्या प्रशासन इस खतरनाक स्थान पर स्थायी समाधान करेगा?
📍 सुल्तानगढ़ पुल, सम्मनपुर, अंबेडकरनगर
#AmbedkarNagar #SultanGanjBridge #RoadAccident #BreakingNews #UPNews