कोतवाली थाना पुलिस ने टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर अवैध नगदी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस ने कुशालीपुरा चैक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप से ₹172100 की संदिग्ध राशि बरामद की। पिकअप ड्राइवर रघुवीर गुर्जर से पूछा तो वो जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने राशि जब्त कर ली है।