कोरांव: बसहरा सिरियारी गांव में स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो सवार महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के बसहरा सिरियारी गांव में एक स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला का पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।