शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने सहारनपुर के देवबंद निवासी युवक को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 शामली जनपद के बाबरी थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस पार्टी ने सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला औलादपुरा निवासी जुनैद पुत्र इशरत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तलाशी में 1 अवैध चाकू बरामद हुआ है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।