मोदीनगर: महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
निवाड़ी थाना क्षेत्र में गाली-गलौज कर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप देवर पर लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह घर में अकेली थी, इसी बीच उसका देवर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने महिला की पिटाई कर छेड़छाड़ की।