मोदीनगर: गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 वाहनों की टक्कर, 12 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर, कोहरे के कारण हुआ हादसा
गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह 9 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण लगभग 25 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमे से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।