मोदीनगर में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माणाधीन श्रीराम कुंज कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने कॉलोनाइजर का अस्थाई कार्यालय ध्वस्त कर दिया और कई स्थानों पर बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया।