मोदीनगर: 15 फरवरी से शुरू होगा अटल बिहारी विरासत सम्मेलन, विधायक के कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
मोदीनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की घोषणा की गई। दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित विधायक डॉ. मंजू शिवाच के कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने इस विशेष अभियान की जानकारी दी।