बक्सर: स्टेशन रोड पर युवक पर हमला, हाथ में गंभीर चोट, एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Jun 24, 2026 नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में हुए विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना अस्पताल रोड निवासी प्रफुल्ल राज ने नगर थाना में आवेदन दिया है।