सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीएम मिथिलेश मिश्र शनिवार की दोपहर 1:54 पर शामिल हुए। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफत बिजली योजना कीविस्तृत जानकारी दी गई