पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोपी गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह 10:32 पर पटना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है