ललितपुर: नेहरूनगर देवगढ़ रोड पर दो शराबियों के बीच हुआ विवाद, जमकर एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूसे, घटना का वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर देवगढ़ रोड पर दो शराबियों के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक दूसरे पर जमकर लात घूसे बरसाए हैं, और जमकर मारपीट हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, उक्त मामले में बताया जा रहा स्थानीय लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों एक दूसरे पर जमकर लात घूसे बरसाते नजर आए हैं।