जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने लोकमान्य तिलक वार्ड के पंडरीतराई क्षेत्र में वाटर कैचमेंट एरिया के कार्यों का किया निरीक्षण
महापौर संजय पांडे ने लोकमान्य तिलक वार्ड के पंडरीतराई क्षेत्र में वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने हेतु किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण एवं जल संचयन की दृष्टि से किए जा रहे गहरीकरण कार्य का भी अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।