दरअसल आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है यहां हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूव संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा तैनात की गई है। आज सोमवार सुबह 8:30 बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई है।