शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने का लगाया आरोप, FIR दर्ज
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पति शराब के नशे में आए दिन गाली गलौज और मारपीट करते हैं। महिला का आरोप है कि 22 फरवरी को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।