शाहजहांपुर: कांट क्षेत्र के रसकूपा बहादुरपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर दर्ज हुई FIR
दरअसल कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर ट्रक चालक पर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार 19 फरवरी को शाम 4:30 बजे उसके पति मोटरसाइकिल से कांट जा रहे थे। तभी गांव रसकूपा बहादुरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पति गंभीर रूप से घायल हो।