ऊंचाहार: ऊंचाहार कस्बे में निकाला गया दसवीं मोहर्रम का जुलूस, अजादारों ने किया मातम
ऊंचाहार नगर के इमामबाड़ा से रविवार की दोपहर, दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।इमामबाड़ा से लेकर कर्बला तक या हुसैन या हुसैन गूंजता रहा।जुलूस परंपरागत रास्ते से होकर जामा मस्जिद पहुंचा तो अजादारों ने जंजीर का मातम किया।मौलाना हसनैन नकवी ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि, हिंदुस्तान ने हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।