शाहगंज: शाहगंज के विशाल सिंह बने तहसीलदार, क्षेत्र में खुशी की लहर
जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के रामपुर गांव निवासी विशाल सिंह का चयन तहसीलदार पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। विशाल सिंह के पिता राजेंद्र सिंह अहमदाबाद में निजी नौकरी करते हैं, जबकि उनकी माता गीता सिंह गृहिणी हैं।