नगरी: इस गांव में शराब बनाने पर ₹50 हजार का जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम
नगरी ब्लॉक के हिंछापुर गांव इन दिनों अपने एक ऐतिहासिक फैसले को लेकर चर्चा में है। वर्षों से अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जूझ रहे इस गांव ने अब नशे के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गांव के लोगों ने एकजुट होकर ऐसा संकल्प लिया है जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। गांव के सरपंच ने बताया कि गांव में करीब 32 लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से।