टिकारी: CUSB के 60 से अधिक छात्रों का बिहार के डिग्री महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के रूप में चयन
Tikari, Gaya | Aug 4, 2026 बिहार के महाविद्यालयों के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हेतु हाल ही में हुए आयोजित साक्षात्कार में CUSB के 60 से अधिक छात्रों को व्यापक सफलता मिली है। BSUSC पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के लिए संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हेतु आयोजित प्रक्रिया में CUSB के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन दिया है।