Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

Bhind :11 दिन बाद अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार भिण्ड। मेहगांव थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को पिपरौली गांव के खेतों में बंबा के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और बाद में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। घटना स्थल का साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिले तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतिका की पहचान की गई और संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने 13 जून को दो संदिग्धों को अजनौर रोड मेहगांव से तथा एक महिला संदिग्ध को भिण्ड बायपास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपनी प्रेमिका और एक अन्य साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतिका उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि उसका दूसरी महिला से भी प्रेम संबंध था। इसी कारण मृतिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या की गई तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे पर फावड़े से वार किए गए।

Gormi, Bhind | Jun 14, 2026