बक्सर: बिहार बंद का बक्सर में दिखा असर, सड़कों पर बैठे कांग्रेस के दोनों विधायक
Buxar, Buxar | Jul 9, 2025 बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर बक्सर में देखने को मिला। महागठबंधन के नेता सड़कों पर उतर आए और ज्योति चौक के पास मुख्य सड़क को जाम कर धरने पर बैठ गए। सदर विधायक व राजपुर विधायक भी सड़क पर बैठ कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।