बक्सर: शराब तस्करों पर कानून का शिकंजा, बक्सर न्यायालय ने 2 अभियुक्तों को सुनाई 5 वर्ष की सजा, ₹1 लाख जुर्माना
Buxar, Buxar | Jul 9, 2025 विशेष उत्पाद न्यायालय-2 ने एक अहम मामले में 2 शराब तस्करों को कड़ी सजा सुनाया। विशेष न्यायाधीश सोनेलाल रजक की अदालत ने दोषी पाए गए रोहन यादव और धीरज कुमार पांडेय को 5-5साल के कठोर कारावास और 1-1लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अगर जुर्माना नहीं अदा किया गया तो 6-6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।