बक्सर: कोइरपुरवा में हॉस्टल खाली कराने गए SDM तो छात्रों ने काटा बवाल, चेकिंग के दौरान महिला मित्र के साथ पकड़ा गया युवक
Buxar, Buxar | Jul 9, 2025 शहर के कोइरपुरवा स्थित राजकीय कल्याण छात्रावास को खाली कराने गए प्रशासनिक पदाधिकारियों का छात्रों ने जमकर विरोध किया. इस दौरान वे हंगामा करते हुए अपना विरोध जताने लगे. लेकिन पदाधिकारियों ने काफी धैर्य का परिचय देते हुए छात्रावास को बुधवार को लगभग 12:30 बजे खाली करा दिया. इस दौरान छात्रावास में अवैध तरीके से रहने वाले आधा दर्जन छात्र भी चिन्हित किए गए.