बीकानेर: घर के कमरे में युवक का शव मिला, मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू तेजी पुत्र रामदेव, निवासी गांव थांवला, डेगाना (नागौर) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रामपुरा बस्ती, लालगढ़ स्थित लाल खान की बाड़ी में रह रहा था। सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे