भादरा: भिरानी पुलिस थाना ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भादरा क्षेत्र के भिरानी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिवदानपुरा निवासी रणसिंह उर्फ पप्पू (58) को गिरफ्तार किया। एएसआई कुंजीलाल ने मंगलवार सुबह शिवदानपुरा माइनर के पास कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से 47 पव्वे हीर रांझा स्ट्रांग देशी शराब बरामद की। अवैध शराब होने पर पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 में मामला दर्ज किया है।