सिसई: कुर्गी की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मांडर के खिलाफ पूसो थाने में आवेदन दिया
Sisai, Gumla | Jan 7, 2025 पूसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने मंगलवार रात जानकारी देते हुए बताया कि कुर्गी की एक महिला ने पुसो थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि मांडर निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया।इसके बाद पुसो थाना आकर युवती ने आवेदन देकर युवक के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग की।